LSD 2 Release Date बिग बॉस सीजन 16 में एकता कपूर ने अपनी फिल्म LSD 2 की घोषणा की थी। उन्होंने इस फिल्म में निमृत कौर अहलूवालिया को कास्ट किया था। अब हाल ही में दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से एकता कपूर ने नया पोस्टर शेयर करने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।
LSD 2 Relase Date: 13 साल के बाद एक बार फिर से एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। साल 2022 में सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में निर्माता एकता कपूर ने अपनी इस एंथोलॉजी फिल्म के सेकंड पार्ट की घोषणा की थी।
उन्होंने दिबाकर बनर्जी के साथ बिग बॉस में LSD 2 की घोषणा करने के साथ ही फिल्म के लिए टीवी की 'छोटी सरदारनी' निमृत कौर अहलूवालिया को अपनी इस फिल्म के लिए फाइनल किया था।
LSD 2 का पहला पोस्टर एकता कपूर ने साल 2023 में शेयर किया था और अब हाल ही में उन्होंने इस से एक और नया पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को वैलेंटाइन के मौके पर एक सरप्राइज दिया है।
LSD 2 से एकता कपूर ने शेयर किया नया पोस्टर
वैलेंटाइन के इस खास मौके को एकता कपूर भी सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं रही हैं। उन्होंने प्यार के इस मौसम में फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्म LSD 2 का नया पोस्टर शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter) पर एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक कलरफुल दिल की फोटो है, जिसे धड़कता हुआ दिखाया गया है।
फेसबुक पर हमें पसंद करें या ट्विटर और पिंटरेस्ट पर हमें फॉलो करें और नवीनतम समाचार ऑनलाइन के लिए हमें विजिट करते रहें
CREDIT: - DAINIK JAGRAN