Maharashtra: शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान

Payal Mishra
By -
0

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शुक्रवार को पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया। दरअसल जितेंद्र आव्हाड ने शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें मांसाहारी बताया था।

Maharashtra: शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान


पुणे। 
भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शुक्रवार को पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे की शिकायत के बाद जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ।

क्या है पूरा मामला?

शरद पवार गुट के नेता आव्हाड ने बीते दिनों शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें मांसाहारी बताया था। उन्होंने कहा था,

पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया।

आव्हाड के बयान से मचा बवाल

जितेंद्र आव्हाड के बयान से धर्म गुरुओं, श्रद्धालुओं से लेकर राजनीतिक दल तक आहत हैं। भाजपा ने तो पवार गुट के नेता के बयान की कड़ी निंदा तक की। हालांकि, मामले को बढ़ता देख जितेंद्र आव्हाड ने माफी भी मांग ली, लेकिन यह मामला इतने में ही नहीं थमा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

जितेंद्र आव्हाड ने मांगी माफी

जितेंद्र आव्हाड ने मांगी मागते हुए कहा था कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। हालांकि, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था यह नेता जानबूझकर हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करते हैं।


फेसबुक पर हमें पसंद करें या ट्विटर और पिंटरेस्ट पर हमें फॉलो करें और नवीनतम समाचार ऑनलाइन के लिए हमें विजिट करते रहें


CREDIT: JAGRAN

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !