loksabha-election2014-election-news-vote-counting-live-vote-counting-starts-for-16th-loksabha-election-results

News Reporter
By -
0
लाइव: एनडीए 254, यूपीए 71, अन्य को 112 सीटों पर बढ़त 

नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 543 में से 436 सीटों पर मिले शुरुआती रुझान के मुताबिक भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए 254 सीटों पर, कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए 71 सीटों और अन्य 112 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

loksabha-election2014


जानकारी के अनुसार वडोदरा एवं वाराणसी से भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी, अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी (कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीछे), मैनपुरी से सपा मुखिया मुलायम सिंह, कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा के वी के सिंह गाजियाबाद से (कांग्रेस के राज बब्बर पीछे), लखनऊ से भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह (कांग्रेस की रीता बहुगुणा पीछे), तिरुअनंतपुरम से भाजपा के ओ राजगोपाल (कांग्रेस के शशि थरूर पीछे), हासन से जेडीएस के एचडी देवेगौड़ा, बेल्लारी से भाजपा के श्रीमालुलु, शिमोगा से भाजपा वीएस येद्दयुरप्पा, बेंगलूर दक्षिण से भाजपा अनंत कुमार (नंदन नीलकेणि पीछे), नांदेड़ से कांग्रेस के आशोक चव्हाण, गुड़गांव से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह, पीलीभीत से भाजपा की मेनका गांधी, मथुरा से भाजपा हेमा मालिनी, मधेपुरा से राजद के पप्पू यादव, भागलपुर से भाजपा के शाहनवाज हुसैन, सासाराम से भाजपा के छेदी पासवान, झांसी से भाजपा की उमा भारती, मेरठ से कांग्रेस की नगमा, मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस के संजय निरूपम, अजमेर से कांग्रेस के सचिन पायलट, गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, विदिशा से सुषमा स्वराज, नागपुर से नितिन गडकरी, बीड से गोपीनाथ मुंडे, बारामती से सुप्रिया शुले आगे, आनंदपुर साहिब से अंबिका सोनी, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली के चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन (कांग्रेस के कपिल सिब्बल और आप के आशुतोष पीछे), नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी (कांग्रेस के अजय माकन पीछे) सुल्तानपुर से वरुण गांधी, देवरिया से कलराज मिश्र, महासमुंद से कांग्रेस के अजीत जोगी, बागपत से भाजपा के सत्यपाल सिंह (आरएलडी के अजीत सिंह पीछे), पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती, चंडीगढ़ से भाजपा की किरण खेर, उत्तर पश्चिम दिल्ली से राखी बिरला, उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा की पूनम महाजन (कांग्रेस की प्रिया दत्त पीछे), गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के महेश शर्मा, अमृतसर से भाजपा के अरुण जेटली, पूर्वी दिल्ली से भाजपा के महेश गिरी (आप के राजमोहन गांधी पीछे), आगे चल रहे हैं।

हिंदुस्तान के इतिहास में अब तक सबसे बड़े, लंबे और विवादित महासमर के नतीजे से दोपहर तक परदा उठ जाएगा। फैसला चाहे जो आए, लेकिन इस दफा हिंदुस्तान के मतदाताओं का जोश पहले ही जीत चुका है। करीब 67 फीसद मतदान यानी 55 करोड़ 10 लाख मतदाताओं ने 668 महिला व पांच किन्नर उम्मीदवारों सहित कुल 8251 प्रत्याशियों को अपना फैसला तो पहले ही सुना दिया है। मतगणना के बाद बस यह देखना भर बाकी है कि 10 साल का सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस फिर दिल्ली का तख्तो-ताज हासिल करने में कामयाब होती है या भाजपा का 10 साल का सत्ता वनवास खत्म होगा।

सियासी रूप से इतने आवेशित माहौल के बाद नतीजों को लेकर भी खासी उत्तेजना है। हालांकि, चुनाव बाद सर्वेक्षणों में स्पष्ट रूप से राजग यानी मोदी की सरकार बनने की भविष्यवाणी हो रही है, लेकिन पिछले दो आम चुनावों के सर्वेक्षणों का हवाला देकर दूसरे राजनीतिक दल नतीजे आने तक अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !