Ayodhya Ram Mandir: यूपी के मंत्री व विधायक रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। सभी उत्साह से भरे हुए हैं। सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम योगी मंत्री विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
इसके पहले, लखनऊ विधानसभा के सामने से योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में बाराबंकी में सभी की शानदार अगवानी हुई। यहां पर सभी ने नाश्ता किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे के लिए रवाना हो गए।
बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं।
प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
फेसबुक पर हमें पसंद करें या ट्विटर और पिंटरेस्ट पर हमें फॉलो करें और नवीनतम समाचार ऑनलाइन के लिए हमें विजिट करते रहें
CREDIT: - AMAR UJALA