Aamir Khan's Dangal in China on May 5

News Reporter
By -
0

5 मई को चीन में होगा आमिर खान का दंगल


आमिर की नई फिल्म ‘दंगल’ बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के करीबी सूत्रों का कहना है कि चीन में भी आमिर खान के चीन के प्रशंसको में होड़ लगी हुई है. वितरक ने देश भर में एक विशाल पैमाने पर रिलीज की योजना बनाई है.

Aamir Khan's Dangal in China on May 5


‘दंगल’ हर गुजरते दिनों के साथ नए मानक स्थापित कर रहा है. ‘दंगल’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 385 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. साथ ही जिससे अब तक की सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिंदी फिल्म में शामिल है. इसके चीन में भी सफल कमाई की उम्मीद है. नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी है, जो अपनी बेटियों गीता फोगाट और बबीता फोगाट को पहलवानी सिखाते हैं.

यह फिल्म पड़ोसी देश चीन में 5 मई को रिलीज होगी. आमिर खान का चीन से बड़ा ही विशेष नाता है क्योंकि उनकी पिछली तीन फिल्में ‘पीके’, ‘3 इडियट्स’ और ‘धूम 3’ चीन के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है. ऐसे में अब आमिर की ‘दंगल’ भी चीन के बॉक्स ऑफिस पर दंगल करने को तैयार है. बीजिंग के बाद आमिर शंघाई और चेंगदू भी जाएंगे.

               
Title: Aamir Khan's Dangal in China on May 5

Description: Aamir Khan's Dangal in China on May 5 - This film will be released in neighboring China on May 5. Aamir Khan is a very special figure from China because his last three films PK, 3 Idiots and Dhoom 3 have hit the Chinese box office. In such a situation, now the rioting of Aamir is also going to riot at China's box office

Keywords: Dangal, Aamir Khan, China

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !